रामनगर टैक्स बार द्वारा विधि महोत्सव का भव्य आयोजन, 30 नागरिकों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’
रामनगर ( nainilive.com)- रामनगर टैक्स बार द्वारा ‘विधि महोत्सव’ का भव्य आयोजन बनियन रिट्रीट, छोई में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल तथा विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर जोशी, निदेशक—वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ हल्द्वानी, ताराचंद्र घिंडियाल, संयोजक—नेकी की दीवार, राहुल अग्रवाल, निदेशक—ओम साई कंप्यूटर, पीरूमदारा एवं हरीमान जी, अध्यक्ष—होटल एसोसिएशन रामनगर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे ने की तथा संचालन उपसचिव मनु अग्रवाल, फ़िरोज़ अंसारी जी ने किया। कार्यक्रम में संविधान दिवस एवं विधि महोत्सव पर विशेष चर्चा की गई।
इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 नागरिकों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से—पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, नरेन्द्र शर्मा, भुवन डंगवाल, प्रेमचंद्र जोशी, हेम चंद्र पांडे, शिशुपाल सिंह रावत, दीप रजवार, इमरान अहमद खान, विनीत रिखाड़ी, मोहित अग्रवाल, सुबोध चमोली, राम भरोसे लाल, मालवी दुआ, रुचिका रानी, दिनेश जोशी, कपिल कुमार, एडवोकेट विक्रम भट्ट, नसीम अहमद, दीप गुणवंत, हरीश सनवाल, तहसीन रजा आदि शामिल रहे।
इसके अलावा डॉ. गिरीश घुघुतीयाल, याना खान, पंकज रावत, हेमचंद्र भट्ट, घनश्याम गोला, प्रदीप पुठिया, खस्ती नंदन जोशी, हाईकोर्ट के अक्षय लटवाल, सौरभ अधिकारी का सम्मान उनकी अनुपस्थिति में बार के सचिव द्वारा ग्रहण किया गया।
कार्यक्रम में पूनम गुप्ता, शबाना सैफी, इंदु ध्यानी, पूजा पटवाल, एडवोकेट प्रबल बंसल, गौरव गोला, विशाल रस्तोगी, गुलरेज़ रज़ा, लईक अहमद, सागर भट्ट, मनोज बिष्ट, जिशान मलिक, शोभित अग्रवाल, फैजुल हक, संजीव अग्रवाल, भोपाल रावत, नावेद सैफी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राज्य कर विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर अनिल सिन्हा, राज्य कर अधिकारी अजय प्रकाश, केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर मोनिका पंत, तथा वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान सहित कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अरहीन, इमरान और गायत्री रिखाड़ी द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग