आयुक्त दीपक रावत ने नवीन राम पुत्र नारायण राम को दिलवाई 2 लाख की धनराशि वापस
हल्द्वानी ( nainilive.com ) – नवीन राम पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम काभडी, पो0 दन्या जिला अल्मोडा ने सन् 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से क्रय की गई थी। उक्त भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रूपये में हुआ था। नवीन राम ने बताया कि क्रय की गई भूमि का विक्रेता द्वारा ना ही कब्जा दिया गया और धनराशि मांगने पर धनराशि भी वापस नही की गई।
नवीन राम ने आयुक्त से प्रार्थना पत्र के द्वारा मोहन राम से दो लाख वापस दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने भूमि क्रेता एवं विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब किया। शनिवार को मोहन राम द्वारा नवीन राम को दो लाख का चैक दिया गया। नवीन राम ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग