हरिद्वार – पानी के तेज बहाव में फंसी बस, 40 यात्रियों की जिंदजी से खिलवाड़
हरिद्वार (nainilive.com) – हरिद्वार-बिजनौर सीमा पर बहने वाली कोटावली नदी में यात्रियों से एक बस फंस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडावली थाना पुलिस और श्यामपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर क्रेन बुलाकर बस को भी बाहर निकाल लिया। चंपावत जिले के रुपड़िया डिपो की एक बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी। बस नदी के बीच बने मार्ग से गुजर ही रही थी कि अचानक बरसाती पानी से नदी का जलस्तर बढ़ गया और बीच में ही बस फंस गई। बस फंसते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस और श्यामपुर पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले बस में सवार करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर क्रेन बुलाकर बस को भी खिंचवाया गया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग