आयुक्त कुमाँऊ दीपक रावत की सख्ती के बाद रोडवेज आया हरकत में , चलाया विशेष चेकिंग अभियान
हल्द्वानी ( nainilive.com )- आयुक्त कुमाँऊ श्री दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि हल्द्वानी सम्भाग के अन्तर्गत जनपद नैनीताल उधमसिंह नगर एवं चम्पावत में परिवहन निगम की बसों में सभी प्रवर्तन दलो को विशेष चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में सम्भाग स्तर पर कुल 246 बसों को चैक किया गया जिनमें से 53 बसों के विभिन्न अभियोगों चालान किये गये तथा 13 चालकों के लाईसेन्स के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गई।
अभियान के दौरान चार वाहनों में ओवर लोडिंग पाई गई 13 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न पाये गये। बिना निर्धारित वर्दी 17, बिना कण्डक्टर लाईसेन्स 8 एवं बिना परमिट 3, बिना चालक लाईसेंस 7 एवं बिना फिटनैस 1 तथा अन्य 21 अभियोगों में चालान की कार्यवाही की गई। सभी प्रर्वतन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग