बधाई : कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा कृति तिवारी का हुआ विपणन निरीक्षक के रूप में चयन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive. com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा कृति तिवारी, पुत्री श्री संजय कुमार तिवारी व श्रीमती पूनम तिवारी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं विपणन निरक्षक के रूप में चयनित हुई है। वर्तमान में कृति तिवारी राजनीति विज्ञान विभाग, डी एस बी परिसर नैनीताल में जेआरएफ है और परिसर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही है।

आज डीएसबी परिसर में निदेशक कार्यालय में कृति तिवारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य को कामना की । इस अवसर पर प्रो नीता बोरा शर्मा निदेशक , प्रो संजय पंत डीएसडब्ल्यू ,प्रो ललित तिवारी निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय,डॉक्टर गगन होती उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page