बधाई : नैनीताल की दीक्षा जोशी ने 12वीं में किया शहर टॉप, IAS बनकर देश सेवा का सपना, पत्रकार पिता के घर खुशी का माहौल
Nainital ( nainilive.com )- अनुशासन, कड़ी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति से नैनीताल की होनहार बेटी दीक्षा जोशी ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शहर में पहला स्थान हासिल कर सबके लिए मिसाल कायम की है। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की छात्रा दीक्षा जोशी ने अपनी कड़ी मेहनत से परिवार एवं पूरे नगर को गर्व की अनुभूति दी है। कड़े अनुशासन में सोशल मीडिया से दूर रहकर रोजाना छह घंटे नियमित पढ़ाई करने वाली दीक्षा अब देश की सबसे ऊंची प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। इतिहास विषय में 100% नंबर लाकर उन्होंने अपने स्कूल और पूरे शहर का नाम रोशन किया।
इस सफलता में उनके माता-पिता किशोर जोशी और आशा जोशी का बड़ा हाथ है। अपनी नौकरियों की भागदौड़ के बावजूद उन्होंने घर में पढ़ाई, अनुशासन और सकारात्मक माहौल बनाया, जिसने दीक्षा के सपनों को उड़ान दी। हर कदम पर हौसला बढ़ाया, सही रास्ता दिखाया और लक्ष्य पर फोकस रखने की सीख दी। इसी सहयोग से दीक्षा ने परिवार का मान बढ़ाया।
चंपावत जिले के चनोड़ा गांव की रहने वाली दीक्षा ने साबित किया कि साफ लक्ष्य और सच्ची मेहनत से कोई मंजिल दूर नहीं। 12वीं में शानदार प्रदर्शन कर शहर टॉप किया। इससे पहले 10वीं में 94.2% अंक लेकर क्लास में दूसरी रहीं। दीक्षा का सपना IAS बनकर देश-समाज के लिए काम करना है। इसी लक्ष्य से उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। उनका मानना है कि सफलता के लिए लगातार अभ्यास, आत्मविश्वास और समय का सही इस्तेमाल जरूरी है।
उनके पिता किशोर जोशी नैनीताल में दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी हैं, जबकि मां आशा जोशी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के राज्य स्तरीय शहरी विकास संस्थान में मैनेजर हैं। परिवार में हमेशा पढ़ाई और अनुशासन का माहौल रहा, जिसने दीक्षा को प्रेरित किया। दीक्षा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, दादी, परिवार और शिक्षकों को दिया। घर में खुशी का माहौल है और शुभचिंतक बधाइयां दे रहे हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट