Nainital : पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार का सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार का सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 73 छात्र ने परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जबकि 77% छात्रों ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की ।विज्ञान वर्ग में कुल 42 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स वर्ग में कुल 23 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की तथा सभी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। आर्ट्स वर्ग में कुल 8 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।

विद्यालय में प्रियांशु जोशी ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु चौधरी ने 93.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अनंत अग्रवाल एवं मनन मिनोचा ने 93% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमृतांशु ने 90.2% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का लोकभवन नैनीताल आगमन

विद्यालय के प्रबंधक श्री श्याम अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों के समन्वय से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षक वृन्द एवं अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page