नैनीताल महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली पदयात्रा

नैनीताल महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली पदयात्रा

नैनीताल महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली पदयात्रा

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- महंगाई के विरोध में सोमवार को पूर्व विधायक सरिता आर्य व नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल क्लब से मल्लीताल पंतपार्क तक पदयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : नैनीताल सेंट जोसफ कॉलेज के शिवांश साह ने कर्नाटक में उत्तराखंड का नाम किया रोशन

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश महंगाई से जूझ रहा है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड ग्वाल सेवा संगठन सम्मान संघ व जनमैत्री संगठन की संयुक्त बैठक का हुवा आयोजन

पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि घरेलू गैस पेट्रोल डीजल व रोजमर्राकी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार ने आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के नाम पर केंद्र में सरकार बनाई थी। लेकिन आम जनता को आज भी महंगाई से निजात नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर

यह भी पढ़ें : उत्तराँचल प्रेस क्लब में दून अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पत्रकारों का स्वास्थ्य जांचा

उन्होंने कहा कि पूरा देश महंगाई की मार से जूझ रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। गरीबी मिटाने के नाम पर गरीब को मिटाया जा रहा है। देश का किसान सड़कों पर आंदोलन को विवश है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

यह भी पढ़ें : खुलकर हँसा नैनीताल, दिमाग़ को किनारे रखकर दिल से हँसे लोग

इस दौरान रमेश पांडे,मनमोहन कनवाल,हिमांशु पांडे,खष्टी बिष्ट,सभासद राजू टांक पुष्कर बोरा,निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य,युवा नगर अध्यक्ष संजय कुमार,कैलाश अधिकारी,रईस भाई,मुन्नी तिवारी,पप्पू कर्नाटक,कैलाश मिश्रा,अधिवक्ता कमलेश तिवारी,अधिवक्ता सूरज पांडे,बंटू आर्य,कृष्णा साह, धीरज,धर्मा चंदेल,विवेक जोशी,शिवा बिष्ट, अभिषेक तिवारी,नितिन बिष्ट,गौरव कुमार नितिन चंद्रा,नरेश दुर्गापाल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : तनुजा बगडवाल को नियुक्त किया गया महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page