कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज कोरोना ने चार सौ का आंकड़ा किया पार , 411 नए मामले आये सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना वायरस राहत देने के मूड में नहीं लगता। आज भी 411 नए कोरोना वायरस संक्रमित मरीज चिन्हित हुए हैं। सबसे अधिक 143 कोरोना पॉजीटिव आज भी हरिद्वार में ही मिले। जबकि, शनिवार को हरिद्वार में 172 लोग, एवं रविवार को 127 , सोमवार को 178 संक्रमित पाए गए थे। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10432 पर पहुँच गयी है.

उत्तराखंड में वर्तमान में 3787 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 6470 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 136 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 10054 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा

आज रात्रि 8:30 बजे जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन में देहरादून में 82 , अल्मोड़ा में 36 , बागेश्वर 0, चमोली में 0 , चम्पावत में 8 , हरिद्वार में 143 , नैनीताल में 49 , पौड़ी गढ़वाल में 9 , पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 3 , टिहरी गढ़वाल में 39 , ऊधम सिंह नगर 32 और उत्तरकाशी में 10 मरीज चिन्हित हुए हैं। वहीँ राज्य में डबलिंग रेट 23.82 दिन है और कोरोना से स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत 62 .02 % है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

यह भी पढ़ें : ये खबर किसी हाल में राहत देने वाली नही, नही रहे शायरी के बेताज बादशाह राहत इन्दौरी

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page