उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने किये कैंची धाम पहुँच बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन

Share this! (ख़बर साझा करें)

भवाली ( nainilive.com )- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड गुरुवार को नैनीताल में एक दिवसीय दौरे में पहुचे।इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा पाठ की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड को बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में राम शिला में पूजा अर्चना और ध्यान कर देश की सुख समृद्धि की कामना की।कहा कि देवभूमि और कैंची धाम पहुंच कर अभिभूत हूँ। देवभूमि में इनका स्थान और रख रख रखाव सराहनीय है। यहां आकर व्यक्ति के दिल, दिमाग़, आत्मा का समीकरण होता है, जिससे एक नई ऊर्जा मिलती है।

  • भारत की संस्कृति दुनिया में बेमिसाल- धनखड
यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति धरोहर, परम्परा, रीति रिवाज को आज भी संजोए रखा है। कहा कि आज भी हमने देश की 5 हजार साल पुरानी संस्कृति विरासत को संजोए रखा है।जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि आज भी हम वसु देव कुटुंबकम की राह पर अग्रसर हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

= आज भी विश्व कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन जी -20 में हमारा उदेश्य दुनिया के सामने रखा गया। कहा कि हमारा उदेश्य ‘एक परिवार-एक भविष्य और एक विश्व’ बनाने का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पी एन मीणा, एडीएम पी आर चौहान आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page