दिल्ली दंगे के दोषी जगदीश टाइटलर को मिली बेल के खिलाफ सिखों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली (nainilive.com) –  1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दिया है. शनिवार को इसके खिलाफ सिख समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके चलते पुलिस के साथ उनकी हल्की झड़प हुई.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को जगदीश टाइटलर को अग्रिम जमानत दी थी. कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया था. इसके चलते शनिवार को जगदीश टाइटलर सिख विरोधी दंगा मामले में पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

जगदीश टाइटलर को भरना होगा एक लाख का जमानत बांड

राउज एवेन्यू कोर्ट ने जगदीश टाइटलर को सेशन कोर्ट द्वारा लगाई गई शर्त के मुताबिक जमानत देने को कहा है. सेशन कोर्ट ने कहा है कि टाइटलर को जमानत के लिए 1 लाख रुपए का बांड भरना होगा. कोर्ट ने जगदीश टाइटलर को आरोप पत्र देने का निर्देश दिया. इस मामले में कोर्ट में 11 अगस्त को अगली सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

जगदीश टाइटलर को मिली बेल के खिलाफ सिखों ने किया विरोध प्रदर्शन

दूसरी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने जगदीश टाइटलर को मिली बेल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली पुलिस के साथ उनकी मामूली झड़प हो गई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कोर्ट रूम का एंट्री गेट बंद कर दिया.

क्या है सिख विरोधी दंगा?

1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी. इसके बाद दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगा फैल गया था. दंगे में करीब 3 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे. दिल्ली में 2500 से ज्यादा लोग मारे गए थे. दंगे यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों तक फैल गए थे. दिल्ली में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर पर दंगे भड़काने के आरोप लगे थे. सज्जन कुमार को दोषी ठहराया जा चुका है. टाइटलर पर आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  एबीडीएम उत्तराखंड की पहल पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page