पश्चिम बंगाल में भीषण कार हादसा: एएसआई समेत दो की मौत, पांच घायल
कोलकाता (nainilive.com) – पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में एक एएसआई भी शामिल हैं. घटना पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के खडग़पुर ग्रामीण इलाके की है.
मृतकों में एएसआई और व्यापारी शामिल
पुलिस ने बताया कि दीघा-खडग़पुर रोड पर बेनापुर रेलवे गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने एएसआई को टक्कर मार दी. इसके बाद कार भी चार की दुकान से टकरा गई. जिसमें खडग़पुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एएसआई रामानंद डे और खडग़पुर शहर के व्यापारी जहांगीर शेख की मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, बेनापुर रेलवे गेट के पास अपनी पुलिस वैन से उतरकर नीचे खड़े हुए थे. तभी एक तेज गति से आ रही लग्जरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी और एएसआई को टक्कर मारने के बाद कार रेलवे गेट के सिग्नल पोस्ट और एक चाय की दुकान से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस को कार से घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जहांगीर शेख और एएसआई रामानंद डे को मृत घोषित कर दिया गया.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग