कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में किया गया आवश्यक सेवाओं का वितरण
हल्द्वानी ( nainilive.com) – जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह को बड़ी मात्रा में फल, सब्जी, दूध, व गैस सहित आवश्यक सेवाओं का वितरण किया गया।
आज प्रभावित क्षेत्र में लगभग 10 हज़ार लीटर दूध, 02 गाड़ी अंडे और ब्रेड, 06 गाड़ी राशन, 06 ट्रक सब्ज़ी और 04 गैस गाड़ी की आपूर्ति की गई। चार गैस गाड़ी में दो गाड़ी भारत की और दो गाड़ी इनडेन गैस की थी जिसे मिलाकर कुल 400 सिलेण्डर की आपूर्ति की गई। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनभूलपूरा में 65 की ओपीडी भी दर्ज हुई।
रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जोनल मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई और उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा की निगरानी में बनभूलपुरा क्षेत्र में भारी मात्रा में आवश्यक सामग्री जिसमें दूध, सब्जियां, गैस, सिलेंडर दवाइयां सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखते हुए बनभूलपुरा स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा शांतिपूर्वक तरीके से बनभूलपुरा के प्रत्येक क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक सेवाओं की पूर्ति की जा रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग