पाइनस के पास हुए भूस्खलन क्षेत्र में मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Share this! (ख़बर साझा करें)

• किसी भी प्रकार का जान माल का नहीं हुआ नुकसान।
 • लोनिवि को तत्काल सड़क को रिस्टोर करने व ध्वस्त क्षेत्र के दोनों तरफ बैरिकेडिंग के दिये निर्देश- जिलाधिकारी ।

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ लैंड स्लाइड से लगभग 20 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन हो गया है। मौके का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोनिवि को तत्काल सड़क रिस्टोर करने, ध्वस्त क्षेत्र की दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही विद्युत विभाग को तत्काल शहर की विद्युत व्यवस्था वैकल्पिक रूप से संचालित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। जनता से अपील है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब


इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, विद्युत, तहसीलदार नवाजिश खलिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page