Haldwani : मंगलपड़ाव से सिन्धी चौराहा तक तक पेड़ो के कटान के दौरान डायवर्जन प्लान

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

दिनांक 21.07.2024 को समय 10:00 बजे से 14:00 बजे तक

बड़े वाहनों का डायवर्जन प्लान

बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, वहीं से अपने गन्तव्य को जायेगें। रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहन टी०पी० नगर से डायवर्ट होकर होण्डाशोरूम तिराहा हुये तीनपानी बाई तिराहा से काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

रोडवेज एवं निजी बसों का डायवर्जन प्लान

बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज निजी बसें तीनपानी ति० से डायवर्ट होकर गोलारोड होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी। बरेली / रामपुर रोड़ की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज की बसे सिटी/ सिन्धी चौराहे होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी खाई में , ५ की दर्दनाक मौत

छोटे वाहनो का डायवर्जन प्लान

बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनी को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ.टी.आई तिराहा, आई०टी०आई०तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

बरेली रोड़ से चलने वाले टैम्पू ई-रिक्शा मंगलपड़ाव तक आ सकते है। मंगल पड़ाव से सिन्धी चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page