कोसी नदी में बही मृतकाओं के परिजनों को डीएम सविन बंसल ने करी 4 लाख की तत्काल राहत सहायता

Share this! (ख़बर साझा करें)

अंचल पंत , नैनीताल (nainilive.com) – बीते रविवार को ग्राम लोहाली की २ महिलाओं के कोसी नदी में बह जाने से दुखद मृत्यु हो गयी थी , जिनके शव पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाये गए रैक्स्यू ऑपरेशन में प्राप्त कर लिये गये थे।

उप जिलाधिकारी कोश्याकुटौली की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने मृतका कमला देवी तथा मृतका ललिता देवी के आश्रितांे को आपदा प्रबन्धन मद से 4-4 लाख की धनराशि अनुगृह मद से तत्काल स्वीकृत की है। जारी आदेश मे जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा है कि स्व0 कमला देवी के पति राजेन्द्र सिह तथा स्व0 ललिता देवी के परिजन हरेन्द्र सिह को 4-4 लाख की धनराशि उपजिलाधिकारी को निगृत की है। उन्होने कहा कि मृतक महिलाओ के परिजनों को वर्णित धनराशि सभी औपचारिकतायें पूर्ण करते हुये तहसीलदार के माध्यम से तत्काल उपलब्ध करायेें।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’


गौरतलब है बीते रविवार की प्रात सुबह 9ः30 बजे ग्राम लोहाली के तोक चमडिया निवासी स्व0 कमला देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी राजेन्द्र स्व0 ललिता देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी हरेन्द्र की पशुओ का चारा पत्ती लाने के दौरान कोसी नदी पार करते समय अचानक चल स्तर बढ जाने के कारण नदी मे बहाव तेज आ जाने से मृत्यु हो गई थी। उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली श्रीमती ऋचा सिह की रिपोर्ट तथा पोस्टमास्टम की रिपोर्ट के आधार जिलाधिकारी ने वर्णित धनराशि स्वीकृति की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page