नैनीताल हल्द्वानी हाइवे की खराब हालत पर डीएम वंदना ने एनएच के अधिकारियों को किया तलब

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com) – जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को नैनीताल में नैनीताल हल्द्वानी हाइवे के रानीबाग से ज्योलिकोट के मध्य खराब होने को लेकर एनएच के अधिकारियों को तलब किया।

उन्होंने रानीबाग से ज्योलिकोट तक ख़राब हुए एनएच को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, साथ ही उन्होंने एन एच के अधिशासी अभियंता को कार्य की स्वयं मानीटीरिंग करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

अधिशासी अभियंता NH द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क का डामरीकरण 2021 में हुआ था, तथा अभी सड़क को मरम्मत करने और देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही है, जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है,

जिलाधिकारी ने इस पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तीन साल की अवधि में सड़क का पूर्णतया खराब होना ये प्रदर्शित करता है कि डामरीकरण के समय जो अधिकारी गुणवत्ता मॉनिटरिंग के लिए उत्तरदाई थे उनके द्वारा अपनी ड्यूटी नहीं की गई,
अभी भी विभाग नोटिस के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए और खराब गुणवत्ता के लिए सरकारी धन की बर्बादी करने के आरोप में विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित किया ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

अधिशासी अभियंता इस सड़क के समय अवधि से पहले खराब होने की जांच करते हुए जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे और एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे ।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page