डॉ. जगमोहन सिंह राणा को मिला लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का दायित्व
देहरादून ( nainilive.com )- लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ. राकेश कुमार का इस्तीफे के बाद नये अध्यक्ष की नियुक्ति हो गयी है । नियुक्ति होने तक आयोग के सदस्य डॉ. जगमोहन सिंह राणा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए। आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के पदीय कर्तव्यों का पालन किये जाने हेतु डॉ. जगमोहन सिंह राणा सदस्य, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरकार ने आयोग के सदस्य प्रो. जगमोहन सिंह राणा को सौंप दी है। सोमवार को कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। दरअसल, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद भर्तियों का विशेष अभियान चला रहे आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी थी। सोमवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आयोग के ही सदस्य डॉ. जगमोहन सिंह राणा को अपने पदीय दायित्वों के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग