उत्तराखंड की आयरन लेडी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ इंदिरा हृदयेश की दूसरी पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस नैनीताल ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
नैनीताल ( nainilive.com)- आज दिनांक 13/06/2023 को नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में उत्तराखंड की आयरन लेडी पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश जी की दूसरी पुण्यतिथि पर नगर के कांग्रेस जनों द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा उनको नमन करते हुए उनके विकास कार्यों को याद किया गया। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने प्रदेश सरकार से मांग करी की आयरन लेडी के अधूरे सपने रिंग रोड, आईएसबीटी आदि अधूरे कार्यों को कुमाऊं की जनता के व्यापक हित में शीघ्र पूरा करें।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी,दिनेश कर्नाटक,जितेंद्र साह,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर भाई, महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, राजेन्द्र सिंह मनराल,पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, विमल चौधरी, प्रेम शर्मा, फैज अहमद, विनोद परिहार, दिनेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग