डॉ. एम एस दुग्ताल हुए डॉ. वाईपीएसएस पांगती अवार्ड से सम्मानित

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- बी डी पांडे चिकित्सालय के वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. एम एस दुग्ताल को 2023 के डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.दुग्ताल दुग्तु गांव में पैदा हुए तथा एमबीबीएस गोरखपुर मेडिकल कॉलेज, तथा एमडी मेडिसिन मेरठ विश्विविद्यालय से किया। डॉ.दुग्ताल को बी डी पांडे चिकित्सालय का रीढ़ की हड्डी के नाम से भी जाना जाता है। उनके उत्कृष्ठता एवम समर्पण के लिए उन्हें डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया।

डॉ.दुग्ताल विभिन्न पर्वतीय एवम दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ शिविर आयोजित कर चुके हैं। डॉ. वाई पी एस एस पांगती रिसर्च फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. बी एस कालाकोटी , महासचिव प्रो.ललित तिवारी ,प्रो. उमा मेलकानी, डॉ. एस सी पंत ने डॉ.दुग्ताल को शाल ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र भेट किया तथा उनकी द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page