सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताड़ीखेत में डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया हेल्थ वारियर्स को कोरोना वारियर्स सम्मान सर्टिफिकेट व पुरूस्कार देकर सम्मानित

Share this! (ख़बर साझा करें)

संजय पांडेय , ताड़ीखेत ( nainilive.com )- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताड़ीखेत में डॉ प्रमोद नैनवाल द्वारा आशाओं, ए एन एम, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स सम्मान सर्टिफिकेट व पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ नैनवाल जी के इस प्रयास से सभी कर्मचारियों में काफी हर्षोल्लास दिखायी दिया। ताड़ीखेत छेत्र की उपस्थित जनता ने डॉ प्रमोद नैनवाल के प्रयास की सराहना की। इसी अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं ने डॉ प्रमोद नैनवाल को एक ज्ञापन सौंपा जिस पर उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आस्वासन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

डॉ प्रमोद नैनवाल ने डॉ डी एस नाबियाल व ब्लॉक कार्डिनेटर तारा रावत के अथक प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर डॉ प्रमोद नैनवाल जी के साथ ग्राम प्रधान तौड़ा से मंजीत भगत, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, कुमाँऊ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्री शंकर बिष्ट, उप प्रधान दीपक जोशी, पूर्व प्रधान ऐरारी विजय शंकर बिष्ट, चंदन नेगी, पथुली से हिमान्शु पांडेय, संजय पाण्डेय आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page