भारी बारिश के कारण नैनीताल जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त, कई स्थानों पर मलबा एवं भूस्खलन
भारी बारिश के कारण नैनीताल जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त
नैनीताल ( nainilive.com ) – अतिवृष्टि के कारण तहसील धारी में गौला नदी एवं लधिया नदी में जलस्तर लगातार बढ रहा है साथ ही खुटानी पदमपुरी मार्ग पन्याली के पास पेड गिरने से बन्द होने पर राजस्व की टीम को मार्ग खुलवाने हेतु रवाना किया गया है। तहसीलदार धारी ने बताया क्षेत्र में तीन आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त है तथा ग्राम भुमका के दिवान राम, बालीराम पुत्र बालीराम के आवासीय भवन के पीछे से मलवा आने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों परिवारो को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलागर भुमका में शिफ्ट किया गया है।
उन्होंने कहा अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र मे पेयजल एवं विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति नही हो पा रही है सम्बन्धित विभागों के द्वारा आपूर्ति सुचारू करने हेतु कार्य किये जा रहे हैं साथ ही राजस्व की टीमे क्षेत्र में आपदा से निपटने हेतु जगह-जगह तैनाती की गई हैंै।
थाना मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत सतबुगा के पास मलवा आने से भवाली मार्ग में यातायात बंद हो गया था। जिसे JCB से खुलवाकर यातायात सुचारू रूप से चलाया गया। शेरनाला नाला में अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण हल्द्वानी – सितारगंज मार्ग आवागमन के लिए बंद है । कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी गर्जिया और ग्राम रिंगोड़ा के मध्य एक पेड़ के गिर जाने से यातायात बाधित हो गया था। प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा पेड़ को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।
वहीँ नैनीताल में भारी बारिश के चलते पॉलीटेक्निक बिरला चुंगी मार्ग धूप कोठी निशांत स्कूल के पास मलवा आने से बंद हो गया है । वहीँ तल्ला कृष्णपुर क्षेत्र में भी भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। नैनीताल भवाली मार्ग में मलबा आने से मार्ग में अवरोध हो गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग