इंतज़ार खत्म भाजपा नेताओं को नवरात्रि में बटेंगे दायित्व- दुष्यंत गौतम

Share this! (ख़बर साझा करें)

कहा संगठन में विचार विमर्श के बाद फाइनल सूची मुख्यमंत्री को सौपी

भवाली ( nainilive.com )- भाजपा नेताओं का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। निष्ठावान कार्यकर्ताओ को अब सरकार दायित्व से नवाजने जा रही है जिससे सरकार बनने के बाद साल भर से दायित्व बटवारे का इंतज़ार कर रहे भाजपा नेताओं को अब सौगात मिलने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने दायित्व बटवारे को लेकर कहा कि संगठन की फाइनल लिस्ट मुख्यमंत्री को सौप दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

बताते चले कि 23 मार्च को धामी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो रहा है। वही 21 मार्च से नवरात्रि की शुरुवात हो रही है। अब सरकार व संगठन कार्यकर्ताओ को और लंबा इंतज़ार कराने के मूड में नही है। शनिवार को कैंची धाम दर्शन करने पहुचे राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि नवरात्रि में भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व देने की शुरुवात की जायेगी जिसमे विभिन्न आयोग समितियों परिषदों में अध्य्क्ष उपाध्यक्ष सदस्य बनाकर कार्यकर्ताओं को सरकार में एडजस्ट किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा जिलामहामंत्री नवीन भट्ट शिवांशु जोशी मंडल अध्य्क्ष शोबन सिंह बिष्ट राकेश कपिल मोहन सिंह रौतेला यशपाल आर्या भुवन चंद्र मदन मेहरा दिनेश बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page