हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से जंगल में दुष्कर्म
हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से जंगल में दुष्कर्म
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- काठगोदाम क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहाने से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। यह घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार दोपहर पीड़ित पक्ष ने काठगोदाम थाने में शिकायत की। घटना की सूचना पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ सिटी शांतनु परासर ने पुलिस टीम के साथ पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी युवक 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया।
इसके बाद डरा-धमका दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर स्कूटी से भाग निकला। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी आयुष के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन