जलवायु परिवर्तन व भूस्खलन को लेकर एटीआई में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यावरणविद राजेन्द्र सिंह चौहान ने किया संबोधित

जलवायु परिवर्तन व भूस्खलन को लेकर एटीआई में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यावरणविद राजेन्द्र सिंह चौहान ने किया संबोधित

जलवायु परिवर्तन व भूस्खलन को लेकर एटीआई में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यावरणविद राजेन्द्र सिंह चौहान ने किया संबोधित

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान नई दिल्ली एवं डाॅ आर एस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के संयुक्त भागीदारी से जलवायु परिवर्तन, भूस्खलन और पहाड़ी क्षेत्र विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गतिमान है।

दूसरे दिन की कार्यशाला का उद्घाटन अकादमी निदेशक राजीव रौतेला तथा अधिशासी निदेशक राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान मेजर जनरल मनोज कुमार बिंदल ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

रौतेला व मनोज ने विश्व में जलवायु परिवर्तन के कारणों, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, जलवायु परिवर्तन रोकने की आवश्यकता, भू-स्खलन से होने वाले नुकसान, भू-स्खलन रोकने की आवश्यकता तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित विकास की दिशा में आने वाली कठिनाईयों एवं चुनौतियों के साथ ही अपेक्षित समाधन के बारे में विस्तार से अपने-अपने विचार रखे।

गुरूवार को आयोजित दूसरे दिन की कार्यशाला में अनिल कठायत द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम, समिति संगठन एवं संस्थाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाॅ दी। डीडीजीएम भारीय मौसम विज्ञान विभाग डाॅ.आनन्द कुमार शर्मा ने मौसम पूर्वानुमान की आवश्यकता, मौसम पूर्वानुमान, मौसम पूर्वानुमान नीति एवं त्वरित प्रतिक्रिया विषय पर जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं जलसंरक्षणविद राजेन्द्र सिंह चैहान ने विश्व में जल संरक्षण की आवश्यकता के साथ ही जल संरक्षण अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्राकृतिक संतुलन एवं सुरक्षित परिवेश के लिए जल एवं पौधों को संरक्षित करना होगा। एनआईडीएम के डाॅ.सूर्य प्रकाश ने भू-स्खलन प्रबन्धन से सम्बन्धित अपने अनुभव एवं जानकारियाॅ साझा की। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किये गये। कार्यक्रम में लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक नवनीत पाण्डे, समन्वयक डा0 ओमप्रकाश, डा0 मंजू पाण्डे, श्री अनिल कठायत, पूनम पाठक, गीता काण्डपाल, मीनू पाठक आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page