उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अस्पताल में भर्ती

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून (nainilive.com) – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। डा. कंडवाल ने बताया कि पूर्व सीएम की तबियत में सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

इधर पूर्व सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरेन इन्फेक्शन के कारण ऐतिहतन गुरुवार देर रात आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती हैं। आरोग्यधाम के चेयरमैन डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है। आवश्यक एंटीबायोटिक और ड्रिप आदि पहले ही दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page