पूर्व सांसद बलराज पासी पहुंचे नैनीताल, पत्रकारों से वार्ता कर किसान आंदोलन की स्थितियों पर की चर्चा

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- क्षेत्र के पूर्व सांसद बलराज पासी बीते दिवस नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस व लेफ्ट पार्टी लगातार सरकार के विरोध में किसानों को गुमराह करती जा रही है, जिससे आज अन्नदाता सड़कों पर है. कहा कि केंद्र द्वारा पारित किसान बिल हर तरह से किसान के पक्ष में कार्य करने वाला बिल है लेकिन इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है। साथ ही साफ साफ कहना है कि विपक्ष,लेफ्ट और राष्ट्र विरोधी लोगों ने किसान आंदोलन पर कब्जा कर लिया है। विपक्षी दलों के चुनाव में हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विरोध के बजाय भारत के विरोध में उतर आए हैं कम्युनिस्ट पार्टी और नक्सलवादियों ने किसानों को बरगलाने का काम किया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page