मुंबई में जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

मुंबई (nainilive.com) –  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में राजस्थान एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग से चार लोगों की मौत हो गई है। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी समेत तीन से चार लोगों के मौत हुई है। यह ट्रेन राजस्थान से मुंबई सेंट्रल आ रही थी। यह फायरिंग की घटना कैसे और क्यों हुई? इसकी तफ्तीश शुरू है। जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग सुबह सात बजे के आसपास हुई है। फ़िलहाल यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर आ चुकी है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना में एक पुलिस कर्मी को हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिया गया पुलिसकर्मी सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात है। इस मामले में चेतन नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग ट्रेन के बी-5 कोच में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन सिंह से अपने सहकर्मी एएसआई टीकाराम पर गोली चलाई थी। ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पर आने के बाद तीन यात्रियों के भी मौत की जानकारी पता चली। इस घटना की वजह से वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेन भी दस से पंद्रह मिनट की देरी से चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

गिरफ्तार आरोपी पुलिसकर्मी एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था। फ़िलहाल सभी शवों को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोस्टमॉर्टेम के लिए ले जाया गया है। फ़िलहाल जिन यात्रयों की मौत हुई है। उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि आरोपी आरपीएफ जवान बीच में ही बोरीवली स्टेशन पर उतर गया था। हालांकि, बाद में उसे पकड़ लिया गया। अब इस मामले की छानबीन में जीआरपी जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page