Nainital : पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- नगर के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय खेलकूद संयोजक रविन्द्र रावत जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डा सूर्य प्रकाश जी तथा नवीन रावत जी रूडकी ने दीप प्रज्वलित करके किया।


प्रांतीय खेलकूद संयोजक रविन्द्र रावत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और टीम भावना को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीत और हार से बढ़कर खेल भावना का महत्व है।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 12 टीमें भाग ले रही हैं। विद्यालय के विद्यालय के प्रधानाचार्य डा सूर्य प्रकाश जी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और भविष्य में उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराते हैं। कार्यक्रम में उमेश जी, अमित जी, विक्रांत जी, आदित्य जी उपस्थित रहे ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page