हल्द्वानी में राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन कल , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतिम तैयारियां का लिया जायजा
हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह के अंतर्गत गुरुवार 6 नवंबर को हल्द्वानी में राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन। सभी तैयारियां पूर्ण। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतिम तैयारियां का लिया जायजा।
गुरुवार 6 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे सैनिक सम्मेलन की अंतिम तैयारियों का माननीय सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास,कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री गणेश जोशी ने लिया जायजा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर आयोजन हेतु मंच निर्माण व अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा तैयारियां के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले प्रत्येक पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। सभी आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ ही पेयजल, भोजन, शौचालय सहित आवश्यक अन्य सभी व्यवस्था चाक चौबंद रहे। पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त हो। उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीरंगनाओं और उनके आश्रितों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जिन वीर नारियों को सम्मानित किया जाना हैं कार्यक्रम स्थल पर उनके बैठने के लिए उचित स्थान निर्धारित हो। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से. नि.) रमेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग