हल्द्वानी : नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत 5 किलोमीटर मैराथन दौड का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी (nainilive.com )- विश्व ड्रग्स दिवस 26 जून के अवसर पर (सोमवार) को ’नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत तिकोनिया से लेकर बरेली रोड मंडी तक 5 किलोमीटर मैराथन दौड का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नशा कर रहे लोगों को समाज की मुख्यधार से जोडकर, उन्हें देश के विकास, के साथ ही परिवार, समाज में अपना सहरानीय योगदान हेतु प्रेरित करना है। ड्रग्स दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों में शपथ भी दिलाई गई।


मैराथन दौड़ को मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला एवं एसएसपी पंकज भटट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
भारी बरसात के बीच नशा मुक्त अभियान के तहत लोगों ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाकर नशे के प्रति जागरूकता संदेश दिया, भारी बरसात के बावजूद भी लोगों में मैराथन दौड़ को लेकर एक अलग ही उत्साह नजर आया, इस अभियान में शहर के जनप्रतिनिधि के साथ ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के अलावा आम जनता ने भी प्रतिभाग किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तिकोनिया से लेकर बरेली रोड मंडी तक 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई. पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब


मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है और नशे से बचने के लिए इस तरह का आयोजन होना बहुत जरूरी है अगर युवा पीढ़ी खेल के प्रति जागरूक हो तो अवश्य ही वह नशे से दूर होगी, वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के साथ ही नैनीताल जिले को भी नशा मुक्त बनाने के लिए इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है जिससे कि लोग नशे के प्रति जागरूक हो सके। सभी ने 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page