Haldwani : आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Haldwani ( nainilive.com)- बरेली रोड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित विभागों को देने वावत् आज क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शिष्टमंडल विधायक मोहन सिंह बिष्ट से मिला और अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि विगत काफी समय से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में घरों तथा किसानों की फसलों में आवारा पशुओं का आतंक व्याप्त है। क्षेत्र के किसान एवं नागरिक रात भर भय मौर नुकसान को बचाने हेतु अपनी जान जोखिम डालकर जागने को मजबूर रहते हैं। और उक्त आवारा पशु आक्रमक भी हैं तथा आस-पास व अन्य नगर क्षेत्रों से कई लोगों द्वारा भारी संख्या में आवारा पशु हमारे क्षेत्र में छोड़े जा रहे हैं।
उन्होंने मांग की है कि बाहर के पशु हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में न छोड़े जाएँ और यहाँ के आवारा पशुओं को संबंधित विभागों द्वारा स्थानीय गौशाला में छोड़ा जाने संबंधित निर्देश स्थानीय विभागाधिकारियों को देने की कृपा करें।
उक्त ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र सिंह मेहरा (ज्येष्ठ प्रमुख), श्री कमल भंडारी (कनिष्ठ प्रमुख), श्री राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, एड० श्री अभिनव मित्र क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर विधायक मोहन सिंह बिष्ट से मिले। इस दौरान उनसे आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या का शीघ्र समाधान हो, जिससे आम जनता को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
बिंतामणि पाण्डे
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण