गंभीर रूप से बीमार बेटी की आर्थिक मदद के लिए मांगी मदद
गौरव बिष्ट, नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के समीपवर्ती सौड़ निवासी भावना बीते ढाई साल से सिस्टेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस बीमारी के कारण बिस्तर पर ही लेटी हुई है। नैनीताल से दिल्ली के बड़े अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी भावना अब तक ठीक नहीं हो पाई है। सिस्टेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस बीमारी से ग्रसित भावना को इन दिनों बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। भावना के उपचार के लिए अब उसके परिवार ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि भावना को सिस्टेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस नामक बीमारी है। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम शरीर के विपरीत कार्य करना शुरू कर देता है। इस बीमारी से शरीर मे त्वचा, हृदय, किडनी व अन्य आर्गन भी प्रभावित होते है। जिसका पूर्ण उपचार संभव नहीं है। बीते 15 दिनों में मरीज के पेट से 11 लीटर पानी निकाला जा चुका है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। भावना के पिता ने बताया कि ढाई साल से वह बेटी के इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे हैं रिश्तेदारों द्वारा की गयी आर्थिक मदद व जमा पूंजी भी अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक समेत लोगों से बेटी के इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुक्तदीपक रावत ने पीड़ित को वापस दिलाये जमीन के 15 लाख रूपये
भवाली में 09 मेडिकल स्टोरों का हुआ संयुक्त औचक निरीक्षण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात