हिमालय जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील में चलाया स्वच्छताअभियान

हिमालय जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील में चलाया स्वच्छताअभियान

हिमालय जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील में चलाया स्वच्छताअभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- नगर में आज हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय युवाओं ने बरसाती नालों से भीमताल झील में आये कूड़ा-करकट ,प्लास्टिक, बोतले एवं तमाम गंदगी को एकत्र कर कट्टों में भरकर निस्तारण किया ,टीम के प्रत्येक सदस्य ने आज बारी-बारी से मिशन स्कूल एवं झील के मल्लीताल छोर के किनारे घण्टे भर सफाई का कार्य किया।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सिंचाई विभाग एवं नगर प्रशासन भीमताल से भीमताल झील एवं झील में आ रहे नालों कि साफ-सफाई एवं कूड़े-करकट, प्लास्टिक एवं गंदगी को उचित तरीके से रोक-थाम की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान भीमताल की जनता से अपील की है कि झील को स्वच्छ बनाने में एवं झील से संरक्षण के लिए आगे आएं और अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत सौपा ज्ञापन

इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्षा फरहा खान, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी, मनोज कुमार, शाहनवाज़ उल्ला, अरमान खान,फैजान उल्ला, फरमान खान , रिहान उल्ला एवं अरमान आदि थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page