सड़क निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ नहीं हुआ तो किया जाएगा आंदोलन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल/गरमपानी ( nainilive.com )- जनपद के बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गाँव मे पिछले कई वर्षों से खैरना डोबा मोटर मार्ग का कार्य बन्द पड़ा हुआ था। लेकिन अभी कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड सरकार के द्वारा लो नी वी को शेष बचे 200 मीटर सड़क बनाने की संस्तुति दी गयी, जिसमे एक दिन सड़क बनाने का कार्य किया गया था।

लेकिन सड़क बनाने का कार्य देखते ही कुछ ग्रामीणों ने कार्य को बंद कर दिया। जिनके चलते ग्राम के कुछ वरिष्ठ लोगो ने अपने जीवन काल मे गाँव मे सड़क देखने का सपना चाहते थे वो सड़क नही देख पा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

ग्रामीण गुमान सिंह ने कहा कि उनके गांव में कई बुजुर्ग लोग रहते है। जो बाजार का पैदल सफर नही कर सकते है। सड़क नही बनने से सभी ग्रमीण वाशियो द्वारा उत्पादन की गई, सब्जियों को बाजार लाने में दूर गांव से पैदल आना पड़ता है। सभी वरिष्ठ लोगो ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने के अन्तर्गत सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नही होता है। तो समस्त बुजर्ग, तथा महिलांए तथा बच्चो द्वारा आन्दोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page