लॉक डाउन का फायदा धड़ल्ले से हो रहा अवैध निर्माण, प्राधिकरण बैठा है चुप

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव के लिए बीते 22 मार्च से लॉक डाउन के बाद से लोग घरो में रहकर समय व्यतीत करने के लिए, अलग अलग कार्यो में लगे हुए है। वही नगर में कई लोगो द्वारा लॉक डाउन का गलत फायदा भी उठा कर प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंक धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है।

बीते दो माह लॉक डाउन अवधि के दौरान नगर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है सोचने वाली बात यह कि की इतने अवैध निर्माण होने के वावजूद भी प्राधिकरण की ओर से कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

मल्लीताल के आवागढ़ कंपाउंड में बीड़ी पांडे अस्प्ताल के पीछे नाले से पार बीते 22 मार्च से अवैध निर्माण किया जा रहा है। पड़ोसियों के अनुसार बीते 24 मार्च से यहाँ पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम व पुलिस की टीम मौके पर आई थी फ़ोटो खीच कर ले गई इसके वावजूद भी निर्माण कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त

वही जिला विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता (एई) चन्द्रमोली साह का कहना है कि उक्त मामला मेरे संज्ञान में नही है, जबकि पड़ोसियों का कहना है कि प्राधिकरण की टीम कुछ दिन पहले मौके पर पहुँची थी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page