आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में जमरानी बाॅंध परियोजना समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस में हुई आयोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क, (nainilive.com) – शुक्रवार को आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में जमरानी बाॅंध परियोजना समन्वय समिति एवं क्षेत्र प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिह गर्ब्याल तथा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरू ने भी शिरकत की। आयुक्त श्री ह्यांकी ने कहा कि जमरानी बांध का निर्माण राज्य व केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होने कहा कि जमरानी बंाध परियोजना का मुख्य उददेश्य जल संवर्धन कर हल्द्वानी क्षेत्र की जलापूर्ति व तराई भाबर एवं उत्तरप्रदेश क्षेत्र में सिचाई उपलब्ध कराना तथा विद्युत उत्पादन है।

यह भी पढ़ें : मन्नू महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

यह भी पढ़ें : तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 इसलिए  परियोजना कार्यों पर शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने जमरानी बांध प्रभावित क्षेत्र की सर्वे गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये महाप्रबन्धक जमरानी बांध को निर्देश दिये कि वे कर्मचारियों की संख्या बढाकर एक माह मे सर्वे पूर्ण करें। उन्होने मुख्य अभियन्ता सिचाई तथा महाप्रबन्धक जमरानी बाॅंध परियोजना प्रशान्त विश्नोई को निर्देश दिये कि वे प्रभावित क्षेत्रवासियों व संघर्ष समिति से लगातार वार्ता करें व उन्हें  एक्ट के अनुसार पुनर्वास व पुर्नस्थापन सम्बन्धी पूर्ण जानकारियां दें। क्षेत्रवासियों द्वारा पुर्नवास हेतु चयनित भूमि व एक्ट के अनुसार दी जाने वाली सुविधाओ ंकी विस्तृत जानकारियां ली व अपने सुझाव तथा मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  अब मतगणना की तैयारियां हुई शुरू , डीएम वंदना और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : एनयूजे-आई हेतु भवाली में अमर उजाला के पत्रकार कमलेश जोशी को कुमायूँ मण्डल सचिव का दायित्व

क्षेत्रवासी जीवन सिह सम्भल ने सितारगंज मे प्रस्तावित भूमि में जलभराव रोकने एवं बाढ सुरक्षा कार्य किये जाने का सुझाव दिया। आयुक्त ने कहा कि लारा एक्ट के अनुसार क्षेत्रवासियो को पूर्ण सुविधायें दी जायेंगी किसी भी प्रभावित व्यक्ति को नुकसान नही होने दिया जायेगा। उन्होने महाप्रबन्धक जमरानी बांध एवं अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रभावित गांवों मे जाकर जनता को एक्ट सम्बन्धी पूर्ण जानकारियां दें तथा गांव प्रतिनिधियों को सितारगंज मे विस्थापन हेतु  प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी करायें व उनके सुझाव भी लें।

यह भी पढ़ें 👉  अब अगर पशुओं को छोड़ा खुला , तो पशु स्वामियों के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्यवाही

यह भी पढ़ें : 18 मार्च भाजपा के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नौकरशाही में बदलाव की करी शुरुआत , शैलेश बगौली बनाये गए सचिव मुख्यमंत्री


जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने क्षेत्र प्रतिनिधियो से कहा कि वे चिन्हित भूमि पर विस्थापन हेतु शीघ्र स्वीकृति देेते हैं तो शीघ्रता से विस्थापन कार्य हो सकेगा। उन्होने क्षेत्रवासियो ंसे चिन्हित सितारगंज भूमि सम्बन्धी सुझाव भी मागें ताकि प्रारम्भिक स्तर पर ही विस्थापन भूमि को जनता के सुझाओं के अनुरूप  विकसित किया जा सके।  उन्होने जमरानी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बांध की जद मे आ रहे छः ग्रामों के लोगो के साथ बैठक कर दो तरफा संवाद कायम किया जाए है तथा उनको एक्ट की पूर्ण जानकारी दें तथा उनके सुझाव भी लेें।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल को प्रस्तुत की आपत्तियाँ

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : मदन कौशिक बनाये गए उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष


बैठक में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरू ने बताया कि दियोहरी में 52.85 एकड़, खटीमा तहसील के ग्राम उलाहनी में 120.07 एकड़, सितारगंज तहसील के ग्राम लालरखास, कल्याणपुरी बरा में 247.09 एकड़, लालरपट्टी ग्राम में 37.57 एकड़ में पुर्नवास हेतु कुल 457.58 एकड़ भूमि चयनित की गयी है।  बैठक मेें बांध प्रभावित खातेदारों की डूब क्षेत्र के ग्रामों मे अवस्थित कुल भूमि की गणना की दªुत गति से कार्यवाही किये जाने के विषय में चर्चा की गयी।

बैठक में भूमि अध्याप्ति अधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य अभियन्ता सिचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता बीपी पाण्डे, ग्राम प्रतिनिधि नवीन चन्द्र, हरेन्द्र सिह, प्रताप राम, नारायण सिह सम्भल,दीवान सिह, बीरबल सिह, हरेन्द्र बोरा, चिराग बोरा, राघवेन्द्र सम्भल,गोपाल सिह, दीवान सिह,प्रधान खष्टी राघव,के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page