हल्द्वानी शहर में पेयजल एवं सीवर के कार्यों के दौरान खोदी गई सडकों के तीन दिनों के भीतर स्पष्ट निरिक्षण कर फोटोग्राफ सहित आख्या देना करें सुनिश्चित – आयुक्त
हल्द्वानी (nainilive.com )- आयुक्त दीपक रावत ने निर्देश देते हुए कहा कि यू.यू.एस.डी.ए. द्वारा हल्द्वानी शहर में पेयजल एवं सीवर के कार्यों के दौरान खोदी गई सडकों के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी तीन दिनों के भीतर स्पष्ट निरिक्षण कर फोटोग्राफ सहित आख्या देना सुनिश्चित करें।
आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा पेयजल एवं सीवर के कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु काफी स्थानों पर सड़कों को खोदा गया है। इस सम्बन्ध में संज्ञान में आया कि खुदी हुई सड़कों को तत्काल नही भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान खोदे हुये स्थानों को तत्काल भरने के कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे।
उन्होंने कहा कि 23 मई को समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी शहर में किये जा रहे कार्यों में कहीं पर भी सड़कैं खुदी हुई नही हैं। आयुक्त ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा किये जा रहे कार्याें के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिये हैं कि शहर में (यूयूएसडीए) के द्वारा किये जा रहे कार्याे का अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित कर तीन दिवस के अन्तर्गत फोटोग्राफ्स के साथ स्पष्ट आख्या देना सुनिश्चित करें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग