हल्द्वानी में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- बीती रात भी चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर वहां से हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पालम सिटी निवासी हरमीत कौर और सीपी पनेरू की टीपीनगर चौकी क्षेत्र में सतवाल पेट्रोल पंप के पास किराने की दुकान हैं। गुरुवार रात दोनों दुकानें बंद कर घर चले गये। शुक्रवार को सुबह जब दोनों दुकान पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।

चोर हरमीत की दुकान से करीब चार हजार रुपए की नगदी के अलावा करीब 35 हजार का माल ले उड़े, जबकि पनेरू की दुकान से भी कुछ सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page