नैनीताल में एक बार फिर प्रशासन की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही , वन भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )-नैनीताल में बीते दिनों हुई अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही के बाद एक बार फिर प्रसाशन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया है। सीएम धामी के अवैध अतिक्रमणों पर दिए गए कड़े निर्देशों के बाद नैनीताल में भी प्रशासन सख्त मूड में आ गया है। आज फिर एक बार नैनीताल जिला प्रशासन ने बारापत्थर स्थित वन भूमि पर बने 12 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया है।

आज हुई इस कार्यवाही में वन विभाग,पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बारापत्थर स्थित पिपरिया रोड पर बने अस्तबल व अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस अवैध अतिक्रमण में करीब 12 परिवार रह रहे थे। आज हुई इस कार्यवाही के बाद सरकार एवं प्रशासन के अवैध अतिक्रमणों पर इरादे साफ़ नज़र आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page