सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी ढंग से प्रतिबन्ध लगाने हेतु डीएम गर्ब्याल ने किया जनपद स्तरीय समिति का गठन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com )- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शहरी विकास निदेशालय के आदेशों के क्रम में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु कार्यवाही की जानी है। उन्होंने बताया कि जनपद के निम्न निकायों हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावशाली ढंग से रोक लगाने हेतु जनपद स्तरीय समिति का गठन किया है।


जिलाधिकारी ने सम्बन्धित निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है। उन्होंने कहा कार्य को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी व नगर आयुक्त की होगी।
उन्होंने नामित सभी जनपद स्तरीय सदस्यों को आदेशित किया है कि माह मे कम से कम चार दिवसों में रेण्डम, गोपनीयता के आधार पर समिति के सभी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से वृहद निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावशाली ढंग से रोक लगाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा समिति में नामित समस्त अधिकारी अपने वर्तमान दायित्यों के अतिरिक्ति उक्त कार्य का भी निर्वहन करेंगे, इस कार्य हेतु कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ देय नही होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान


जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने नगर पालिका नैनीताल हेतु अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को नोडल तथा सदस्य अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी,उपजिलाधिकारी राहुल साह,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल तथा जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्दरियाल को सदस्य नामित किया है। इसी प्रकार नगर पंचायत भीमताल में अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट को नोडल अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी,उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. मुकेश सिंह नेगी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी को सदस्य नामित किया है, नगर पालिका भवाली में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिडियाल, मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह तथा सहायक निबंधक सहकारिता डा0 बलवन्त सिह मनराल को सदस्य नामित किया है, नगर पालिका रामनगर में अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव को नोडल अधिकारी,उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, अधिशासी अभियंता तरूण कुमार बंसल,अधिशासी अभियंता नलकूप सत्येसिंह, अधिशासी अभिंयता लोनिवि रविन्द्र कुमार को सदस्य नामित किया है, नगर पंचायत कालाढूगी अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, उपनिदेशक रेशम हेमचन्द्र, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी पीएस दरम्वाल तथा जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोहरा को सदस्य नामित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण


नगर निगम हल्द्वानी हेतु नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह, परियोजना निदेशक अजय सिंह, उरेडा अखिलेश शर्मा तथा जिला क्रीडा अधिकारी रशिका सिद्विकी को सदस्य नामित किया है तथा नगर पंचायत लालकुआं अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार को नोडल अधिकारी, क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी, तहसीलदार सचिन कुमार, सहायक निदेशक डेयरी विकास निर्भय नारायण सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी वर्षा तथा महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत को सदस्य नामित किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page