जिले में हो रही है भारी बारिश, नैनीताल पुलिस की सभी टीमें अलर्ट, काठगोदाम क्षेत्र में बाढ़ में फंसे 250 लोगों को रेस्क्यू कर भेजा गया है सुरक्षित स्थानों पर
नैनीताल ( nainilive.com )- जनपद में मूसलाधार बारिश के चलते जनहानि को रोकने के लिए श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की सभी टीमें अलर्ट मोड में है। एसएसपी नैनीताल लगातार जिला के संवेदनशील इलाकों की पुलिस टीमों से संपर्क कर उनसे वहां उत्पन्न हालातों की जानकारी ले रहे हैं।
काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में फंसे करीब 250 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तथा उनके रहने, खाने और पेयजल हेतु आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग