नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में हो रही चोरियो के अनावरण हेतु शहर हल्द्वानी,लालकुआ,रूद्रपुर जनपद उ0सि0नगर क्षेत्र के सी0सी0टी0वी0 कैमरो का अवलोकन किया गया तथा पुराने चोरो एंव संदिग्धो से लगातार पूछताछ एंव पतारसी सुरागरसी की गयी इस कड़ी में पुलिस द्वारा लगभग 350 सी0सी0टी0वी0 कैमरो की फुटेज खंगाली गयी व लगभग 70 से 80 संदिग्धो व पुराने शातिरो का सत्यापन एंव पूछताछ की गयी ।
इस क्रम में पुलिस को महत्तवपूर्ण सुराग हाथ लगे । उपरोक्त कार्यवाही के परिणामस्वरूरप दि0 18.01.22 को पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटनाओ में संलिप्त अभि0 प्रमोद कुमार उर्फ पिद्दा पुत्र स्व0 बची राम नि0 दीना डी क्लास हल्दूचौड़ थाना लालकुआ जनपद नैनीताल को मुखबिर की सूचना पर कर्तव्य फैक्ट्री टी0पी0नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभि0 प्रमोद पिद्दा एक शातिर नकबजन है । जिसके द्वारा पूर्व में भी हल्द्वानी मुखानी,काठगोदाम,बनभुलपुरा, लालकुआ आदि थानाक्षेत्रो मे कई नकबजनी की घटनाओ को अंजाम दिया गया है । जिसके विरूद्ध अब तक लगभग जनपद नैनीताल में 28 अभियोग पंजीकृत है ।अभियुक्त प्रमोद पिद्दा 2माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया है

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun