उत्तराखंड कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज आये 4482 कोरोना संक्रमित , 6 की हुई मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज फिर तेजी दर्ज की गयी है। इससे जहाँ एक ओर कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बढ़ गयी हैं , वहीँ संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदेश में आज कोरोना के 4482 मामले सामने आये है वहीँ 6 संक्रमित की मृत्यु का भी समाचार है । राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ना बहुत अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है।

आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4482 नए संक्रमण के मामले सामने आये हैं। वहीँ आज आये मामलों के साथ राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 373249 पर पहुँच गयी , जिसमे से 377731 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

अल्मोड़ा में 207, देहरादून में 1687 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7444 पर पहुँच गया है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 20620 है। इधर रिकवरी रेट 90.49 प्रतिशत पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page