नैनीताल स्थित चीना पीक की पहाड़ी में टूरिस्ट फिसल कर हुआ घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)


नैनीताल ( nainilive.com )- आज दिनांक 25 फरवरी दिन रविवार 2024 को आगरा से आए कुछ पर्यटक दोस्त घूमने चाईना पिक पहाड़ी पर घूमने गए . घूमने के बाद जब वह वापस बाजार की ओर आने लगे तो अचानक से उसमें से एक दोस्त का पैर फिसल गया और वह घायल हो गया । उसके दोस्तों ने वहां मौजूद लोकल के लोगों से मदद मांगी और बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उपचार के बाद पर्यटक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि पर्यटक आगरा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पर्यटकों में जो घायल हुए उसमें आदित्य तोमर और विनय चौधरी है , जिसमें से विनय चौधरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है । चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर हिमांशु से वार्तालाप करने में पता चला कि पर्यटक को 10 से 15 टांके आए हैं और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page