नैनीताल : नगर पालिका परिषद के कूड़े की गाड़ी गिरी खाई में , 1 की मौत , 1 घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)


नैनीताल ( nainilive.com)- बीती रात्रि दिनांक 26 फरवरी 2024 दिन सोमवार को 8:40 के आसपास नैनीताल स्थित डीएसबी केंपस के पास नगर पालिका परिषद की गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू करने पहुंचे । जिसमें से कुछ लोगों ने बताया कि वहां पर एक व्यक्ति के करहाने की आवाज आ रही थी । गाड़ी से थोड़ा ऊपर चढ़कर देखा तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में वहां पड़ा हुआ मिला । गाड़ी में मौजूद दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।

स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से बाहर निकाल कर उसका रेस्क्यू कर कर प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा बीडी पांडे जिला पहुंचाया गया । बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में तैनाद डॉक्टर हिमांशु ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है । मृतक व्यक्ति का नाम शाहनवाज और घायल व्यक्ति रहमान के रूप में पहचान हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page