राज्य की वन विभाग की विज्ञप्तियों में वानिकी विषय से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्राथमिकता दिए जाने, तथा महाविद्यालयों व स्कूली शिक्षा में वानिकी विषय को शामिल किये जाने की मांग को लेकर हुई बैठक
नैनीताल ( nainilive.com )- आज दिनांक 16/10/2024 को वानिकी विभाग डी0एस0बी0 परिसर में समस्त शौधार्थियों व स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं के बीच एक बैठक आहूत की गई। बैठक में आनलाईन माध्यम से भी कई पूर्व छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न राज्यों के वन विभाग से संबंधित विभिन्न पदों पर जैसे सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी, वन दारोगा आदि में वानिकी विषय से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को दी जा रही प्राथमिकता ( जैसे जम्मू कश्मीर, व मिजोरम राज्य में वन क्षेत्राधिकारी पद पर 25 प्रतिशत, गुजरात व कर्नाटक में सहायक वन संरक्षक पद पर 25 से 50 प्रतिशत, उड़ीसा में 50 प्रतिशत, नागालैंड, हिमांचल व मणिपुर राज्यों में 25 से 50 प्रतिशत, तथा तमिलनाडु में वन विभाग सेवा में 100 प्रतिशत पदों पर वानिकी विषय से स्नातक छात्र छात्राओं को दी जा रही प्राथमिकता) पर चर्चा की गई। जहाँ एक ओर उत्तराखंड राज्य के सम्पूर्ण भू क्षेत्र का लगभग 46 प्रतिशत हिस्सा वनाच्छादित है, तथा भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, भारतीय वन सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण संस्थान राज्य में मौजूद हैं तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर विषय पर पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, इसके बावजूद राज्य में वन विभाग की विज्ञप्तियों में प्राथमिकता न मिलने पर चर्चा की गई। तथा महाविद्यालयों व विद्यालयी शिक्षा में भी इस विषय को एक विशेष विषय के रूप में शामिल न किये जाने से इस विषय से पूर्व में उत्तीर्ण तथा वर्तमान में अध्ययनरत छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

बैठक में प्राथमिकता के आधार पर इस विषय को लेकर विभिन्न विश्वविद्यालयों के वानिकी विभागध्यक्षों तथा कुलपतियों से मिलने के लिए चर्चा की गई। बैठक के माध्यम से छात्र छात्राओं ने अपनी समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करने का प्रयास किया है। उक्त बैठक में डॉ कृष्ण कुमार टम्टा, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ नंदन सिंह मेहरा, शोध छात्र योगेश त्रिपाठी, आरिफ, शाहबाज, अम्बिका, निर्मला, फलक, नीलम, दीपा, कविता व समस्त स्नातकोत्तर वानिकी के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।नैनीताल
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग