असम केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव मोहन पंत ने डीएसबी परिसर में छात्रों से किया संवाद
नैनीताल ( nainilive.com )- डीएसबी परिसर में आज विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा एलुमनी सेल द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में असम केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव मोहन पंत ने वनस्पति विज्ञान विभाग के पीजी के विद्यार्थियों से संवाद किया । प्रो पंत ने कहा की विद्यार्थी अपना गोल ऊंचा रखे । सभी के पास ऊर्जा है अपनी ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र निर्माण में करे । हर दिन बेहतर करे इस सिद्धांत पर चले । प्रो पंत कुमाऊं विश्व विद्यालय के इकोनॉमिक्स विभाग के एलुमनी रहे है उन्होंने कहा कि डीएसबी के विद्यार्थियों में श्रेष्ठता रही है तथा कई आई ए एस , पीसी एस के साथ अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक भी डीएसबी ने दिए है । हर दिन नया एवं रचनात्मक करना तथा हम कर सकते है जीवन की कुंजी होती है ।
प्रो पंत ने ये भी कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता ही नहीं समाज एवं व्यक्तित्व का निर्माण भी करता है तथा श्रेष्ठ एवं डायनेमिक प्रोफेशन है । कार्यक्रम का संचालन निदेशक एवं एलुमनी कॉल महासचिव प्रो ललित तिवारी ने किया । इस अवसर पर विभाग की तरफ से प्रो पंत को श्री नंदा सुनंदा का चित्र भेट किया गया । प्रो पंत ने वनस्पति विज्ञान विभाग का ग्लास हाउस , हर्बेरियम , लैब सहित डी एस डबलू कार्यालय का भी विजिट किया ।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रॉफ एस एस बरगली , विभागाध्यक्ष भूगोल प्रोफेसर आर सी जोशी , डी एस डबलू प्रॉफ संजय पंत कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर दीपिका पंत , प्रॉफ आशीष तिवारी , प्रॉफ अनिल बिष्ट , श्रीमती पंत ,श्री त्रिपाठी , श्रीमती त्रिपाठी ,डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर हेम जोशी ,डॉक्टर प्रभा पंत , डॉक्टर अशोक कुमार ,डॉक्टर निधि वर्मा , हेम भट्ट ,सहित विद्यार्थी वसुंधरा ,,पूजा गुप्ता ,शिवांगी ,फिजा,कोमल ,अदिति जोशी , निधि आदि उपस्थित रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग