सिंचाई विभाग ने चलाया हल्द्वानी में नहरों की सफाई का अभियान
हल्द्वानी ( nainilive.com ) – सिंचाई विभाग ने चलाया नहरों की सफाई का अभियान। मंगलवार से गौलावार फिडर नहर कॉलटैक्स से नहर की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा कराई गई। अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण बंसल ने बताया कि जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों पर वर्षाकाल से पूर्व हल्द्वानी की नहरों की सफाई कराई गई थी तांकि पानी की बराबर निकासी हो व काश्तकारों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। अब वर्षाकाल समाप्त के उपरान्त नहरों की सफाई की जा रही है।

उन्होने बताया कि इस समय किसानों को ज्यादा पानी की जरूरत नही पडती है। इसलिए वर्षाकाल में नहरों में आये मलवा, कूडा-करकट आदि की सफाई व झाडी कटान का उचित समय है। उन्होने बताया कि बुधवार से गौलावार फिडर नहर की कॉलटैक्स से नवाबी रोड तक मलवा-गंदगी सफाई की गई। नहरो की सफाई आगे भी जारी रहेगी।

सहायक अभियंता अमित बंसल ने बताया कि आगे सुशीला तिवारी से तीनपानी के बीच नहर की सफाई एंव झाडी कटान की जा रही है। उन्होने बताया कि लालकुऑ नहर की पूर्व में सफाई व झाडी कटान भी करा दी गई है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन