नैनीताल से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए जीवंती भट्ट को मिला बीजेपी का टिकट

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए जीवंती भट्ट को बीजेपी का उम्मीदवार चुना गया है । आज देर रात जारी लिस्ट में पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है । जीवंती भट्ट की गिनती पार्टी में वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में की जाती है । वह पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ संगठन में कई दायित्वों का निर्वहन करती आई हैं । सुशिक्षित एवं सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर उनकी भागीदारी ने उन्हें समाज एवं नगर में विशेष प्यार एवं लगाव मिला हैं ।उनके पति डॉ एस के भट्ट नैनीताल में जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं और मल्लीताल बाजार में अपने क्लिनिक के माध्यम से नगरवासियों के सेवा में कार्य करते हैं ।

टिकट की घोषणा के साथ ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता लगना शुरू हो गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page